BJP में एंट्री से पहले पवन सिंह को मिली Y+ सुरक्षा: 11 सुरक्षाकर्मी और 2 कमांडो रहेंगे तैनात

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को Y प्लस की सुरक्षा दी गई। अब पवन सिंह की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मियों और 2 कमांडो रहेंगे।

Pawan singh

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को Y प्लस की सुरक्षा दी गई। अब पवन सिंह की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मियों और 2 कमांडो रहेंगे।

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद चल रहा है। इस विवाद में करणी सेना ने ज्योति सिंह का साथ देने की बात कही है।

गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के मुताबिक ये सुरक्षा केंद्र सरकार के स्तर पर मंजूर की गई है। अब पवन सिंह के साथ हमेशा सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे। बता दें कि Z सिक्योरिटी के बाद Y+ सुरक्षा का नाम आता है। इस सुरक्षा घेरे में 11 सुरक्षा कर्मी शामिल होते हैं। इसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ शामिल होता है। इसके साथ ही इस जत्थे में पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं। पवन सिंह को यही सुरक्षा दी गई है।

मालूम हो कि, हाल ही में पवन सिंह की बीजेपी में घर वापसी हुई है। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने 5 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सूत्रों की मानें तो पवन सिंह आरा या काराकाट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के बाद भी पवन सिंह को धमकियां मिल रही थीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोग उन्हें धमका रहे थे। हालांकि इसे लेकर पवन सिंह ने माफी भी मांग ली थी। एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भी पवन सिंह को माफ कर दिया था

Trending News

पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM