Patna University छात्रसंघ चुनाव, प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, मतदाताओं को चाट-पकौड़े का ऑफर

Patna University में छात्र संघ चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। 28 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले छात्र संगठनों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। खासकर महिला कॉलेज इस बार चुनावी रण का केंद्र बने हुए हैं।

Patna University

Patna University में छात्र संघ चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। 28 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले छात्र संगठनों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। खासकर महिला कॉलेज इस बार चुनावी रण का केंद्र बने हुए हैं। Magadh Mahila College और Patna Women's College के गेट पर प्रत्याशी छात्राओं को हस्तलिखित फोटोकॉपी पर्चे बांटते नजर आ रहे हैं। कुछ प्रत्याशी छात्राओं को लुभाने के लिए चाट-पकौड़े तक ऑफर कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर Patna College, B N College और Science College Patna में छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम देखी जा रही है। इसकी बड़ी वजह स्नातक के दो सेमेस्टर की परीक्षाएं लंबित होना बताया जा रहा है, जिसके कारण कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही हैं।

मंगलवार को Janata Dal (United) की छात्र इकाई ने वीमेंस कॉलेज के सामने नुक्कड़ नाटक कर वोटरों को जागरूक करने की कोशिश की। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों और संस्थान निदेशकों को पत्र भेजकर मतदान जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। मतदान 28 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे तक होगा और उस दिन छात्र-छात्राओं की दिनभर की उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इधर शिक्षकों से मारपीट की घटना के विरोध में विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसागर ने कहा कि शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार निंदनीय है और यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल चुनाव को देखते हुए प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया है। बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि शिक्षक डर के साये में काम कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM