क्या डिप्टी CM ने अपने करीबी के लिए पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का रूट बदला? विजय चौधरी ने दे दिया जवाब..बड़ा विवाद...

बिहार के पहले एक्सप्रेसवे पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के रूट बदलाव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी पर आरोप है कि करीबियों की जमीन को बचाने के लिए एक्सप्रेसवे का मार्ग बदल दिया गया है।

क्या डिप्टी CM ने अपने करीबी के लिए पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का रूट बदला? विजय चौधरी ने दे दिया जवाब..बड़ा विवाद...

बिहार के पहले एक्सप्रेसवे पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के रूट बदलाव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी पर आरोप है कि करीबियों की जमीन को बचाने के लिए एक्सप्रेसवे का मार्ग बदल दिया गया है। हालांकि डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि इस मामले में एनएचएआई ने ही स्थिति स्पष्ट कर दी है। जो भी खबरें प्रकाशित हुईं हैं, वो निराधार है। इससे पहले बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने भी इस तरह की ख़बरों को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। 

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जो भी खबर चलाई गई है, एनएचएआई ने उसे भ्रामक और असत्य बताया है।  उसमें थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है।  उन्होंने कहा कि इस संबंध में एनएचएआई यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कल ही इस संबंध में अपना क्लेरिफिकेशन जारी कर दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ मीडिया और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्टों में दावा किया गया था कि समस्तीपुर जिले में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट में बदलाव किया गया है। हालांकि पथ निर्माण विभाग ने इन दावों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है।

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जो सड़क बन रही है पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, उस पर एक स्थानीय अंग्रेजी दैनिक में एक समाचार छपा था कि उसके मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया है। एनएचएआई ने इस संबंध में अपना क्लेरिफिकेशन जारी कर दिया है। जिनको अगर इसके बारे में कोई दिक्कत है, कॉपी मेरे पास है। उसमें अनेक बात कही गई है।

इससे पहले बदलाव की खबरों को बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समस्तीपुर जिले में एक्सप्रेसवे के रूट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले से तय नक्शे के अनुसार ही चल रही है। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स विशेष रूप से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रोजेक्ट के किलोमीटर 48 से 53 के बीच एक्सप्रेसवे का मार्ग बदला गया। विभाग ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उस हिस्से में किसी तरह का डिविएशन या संशोधन नहीं हुआ। 

बता दें कि विजय चौधरी पर नजदीकियों की जमीन को बचाने के लिए पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के मार्ग बदलवाने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि एक्सप्रेसवे के मूल रूट में मनमाने और राजनीतिक दबाव में बदलाव किया गया है। एक अंग्रेजी अखबार ने इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित किया है।  इस रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ताओं ने अपने पत्र में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन सरायरंजन के जदयू विधायक और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपने एक करीबी और दूर के रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने के लिए रूट बदलवाया। 

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM