पटना हॉस्टल कांड पर बोले सम्राट चौधरी, अपराधी कोई भी हो, बचेगा नहीं और कड़ी कार्रवाई होगी

राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत और उस पर लगे दुष्कर्म के आरोपों ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है

सम्राट चौधरी

राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत और उस पर लगे दुष्कर्म के आरोपों ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला अब केवल एक छात्रा की मौत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह छात्राओं की सुरक्षा, हॉस्टल प्रबंधन की जिम्मेदारी और कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

इस बेहद संवेदनशील मामले में पहली बार बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी मीडिया के सामने आए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अपराधी कोई भी हो, किसी भी हाल में बचेगा नहीं। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन कर दिया गया।

सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस महानिदेशक स्वयं इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है और जांच में किसी भी तरह का दबाव या समझौता नहीं किया जाएगा। अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति, संस्था या हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इधर, छात्रा की मौत के बाद से शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगातार प्रदर्शन जारी है। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल प्रशासन ने उनके सामान को अंदर ही बंद कर दिया है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं, मृत छात्रा के परिजन निष्पक्ष और तेज जांच की मांग कर रहे हैं।

अब पूरे बिहार की निगाहें इस मामले की जांच पर टिकी हैं, जहां इंसाफ की उम्मीद और सरकार की सख्ती की असली परीक्षा होनी बाकी है।

Trending News

हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM