पटना हाईकोर्ट में खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका के खिलाफ केस, इस नारे पर फंसी कांग्रेस

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के दौरान लगे एक विवादित नारे ने अब कानूनी रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में बिहार की पटना के सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज

Congress

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के दौरान लगे एक विवादित नारे ने अब कानूनी रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। इस केस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं को आरोपी बनाया गया है।

पटना हाई कोर्ट के वकील रवि भूषण वर्मा ने यह याचिका दायर की है। शिकायत के अनुसार, बीती 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' सभा आयोजित की थी। आरोप है कि इस मंच से वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के लिए बेहद भड़काऊ और अपमानजनक नारेबाजी की गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि रैली में सरेआम प्रधानमंत्री को मृत्यु की धमकी दी गई, जो एक गंभीर आपराधिक कृत्य है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने न तो इस नारे को रोका और न ही बाद में इस पर कोई खेद व्यक्त किया

किन पर हुआ केस: मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और जयपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूलता मीणा।

आरोप: प्रधानमंत्री के खिलाफ भड़काऊ भाषण और देश-विरोधी तत्वों को उकसाने की मंशा।

कानूनी धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज।

याचिकाकर्ता के अनुसार, इस तरह की भाषा देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद का अपमान है और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर पटना की अदालत में मंगलवार को सुनवाई होनी है। अब देखना होगा कि अदालत इस शिकायत पर क्या रुख अपनाती है।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM