20 साल पुराने बंगले से लालू परिवार की विदाई? 10 सर्कुलर रोड खाली करने की मोहलत आज खत्‍म, नया घर देखने पहुंचीं राबड़ी देवी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। सरकार की ओर से राबड़ी आवास खाली करने को लेकर 15 जून तक का समय दिया गया था।

20 साल पुराने बंगले से लालू परिवार की विदाई? 10 सर्कुलर रोड खाली करने की मोहलत आज खत्‍म, नया घर देखने पहुंचीं राबड़ी देवी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। सरकार की ओर से राबड़ी आवास खाली करने को लेकर 15 जून तक का समय दिया गया था। आज सोमवार को इस मोहलत का अंतिम दिन है, ऐसे में लालू परिवार पर सबकी नजर है कि क्या वे आज आवास खाली करेंगे? हालांकि लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पिछले दिनों कहा था कि तय समय सीमा से पहले आवास खाली कर दिया जाएगा। 

बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को नोटिस जारी कर 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। आज 15 जून को यह 15 दिन की मोहलत पूरी हो रही है।  जैसे-जैसे डेडलाइन का समय करीब आ रहा है, लालू परिवार के 'नए आशियाने' में जाने कि हलचल तेज हो गई है।  वहीं सरकारी अल्टीमेटम का टाइम नजदीक आते ही लालू परिवार ने शिफ्टिंग की तैयारियां तेज कर दी हैं। राबड़ी लालू परिवार ने भी एक सप्ताह के अंदर आवास खाली करने के संकेत दिए थे। लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पिछले दिनों कहा था कि तय समय सीमा से पहले आवास खाली कर दिया जाएगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शनिवार को पटना के कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी बंगले का निरीक्षण करने पहुंचीं थी। यह आलीशान बंगला अब बनकर लगभग पूरी तरह से तैयार है। माना जा रहा है कि सरकारी आवास छोड़ने के बाद पूरा लालू परिवार अब इसी घर में शिफ्ट होने जा रहा है। हालांकि राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाते पटना के पॉश हार्डिंग रोड इलाके में 39 नंबर का बंगला आवंटित किया गया है।

बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड का बंगला अब बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। इसके बदले सम्राट सरकार ने राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाते पटना के पॉश हार्डिंग रोड इलाके में 39 नंबर का बंगला आवंटित किया है। जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी यादव को 1 पोलो रोड का बंगला मिला है।

बतातें चलें कि पटना स्थित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने के नोटिस पर राबड़ी देवी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि सम्राट चौधरी मुझे जबरन हटा दें, मैं यह बंगला खाली नहीं करने वाली। हालांकि, अब 15 दिन की डेडलाइन खत्म होने और कौटिल्य नगर में राबड़ी देवी के लगातार निरीक्षण से यह साफ हो गया है कि '10 सर्कुलर रोड' का चर्चित बंगला अब लालू परिवार का नहीं रहा। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार पिछले करीब दो दशकों से 10 सर्कुलर रोड स्थित इस सरकारी आवास में रह रहा है। इस बंगले से बिहार की कई राजनीतिक यादें जुड़ी हुई है। 

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM