पश्चिम बंगाल सरकार घुसपैठियों को बचाने के लिए कर रही एसआईआर का विरोध: संजय सरावगी

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज विपक्ष के एसआईआर के विरोध किए जाने को लेकर कहा कि आज से पहले भी देश में एसआईआर हुए हैं, लेकिन विपक्ष ने सवाल नहीं उठाया। आखिर ऐसा क्या कारण है कि वे आज इस मामले पर इतने परेशान हैं।

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज विपक्ष के एसआईआर के विरोध किए जाने को लेकर कहा कि आज से पहले भी देश में एसआईआर हुए हैं, लेकिन विपक्ष ने सवाल नहीं उठाया। आखिर ऐसा क्या कारण है कि वे आज इस मामले पर इतने परेशान हैं।  

पटना में मीडिया से बातचीत में भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पहले उन्होंने फर्जी वोटिंग करवाई थी और अब एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। उनका साफ मकसद यह है कि बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट से न हटें और घुसपैठिए यहां वोट देते रहें।  

उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने चुनाव से पहले बिहार में भी यह एसआईआर का मुद्दा उठाया था, लेकिन जनता ने क्या किया? उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आजकल जनता गलत जानकारी फैलाने वालों को छोड़ने वाली नहीं है।  

पश्चिम बंगाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की राज्य सरकार भी एसआईआर का विरोध कर रही है क्योंकि उन्हें डर है कि घुसपैठियों और बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे।  

उन्होंने कहा कि बिहार में राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली, लेकिन जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया। अब वे जाग जाएं। एसआईआर पर गलत बात करना छोड़ दें, नहीं तो आगे पश्चिम बंगाल और असम में भी सूपड़ा साफ हो जाएगा।  

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव आयोग चाहता है कि घुसपैठियों के नाम काटे जाएं। विपक्ष के लोग इसका विरोध करते हैं। कांग्रेस ने देश को कलंकित करने का काम किया है। पाताल से लेकर आसमान तक लूटा है। भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए पीएम मोदी संकल्पित हैं। वे देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस ने देश का सोना तक गिरवी रख दिया था।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM