पर्यवेक्षकों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सौंपा जिला और प्रखंडों में मजबूत कार्यकर्ताओं को चिह्नित करने का कार्यभार

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 8 जनवरी तक जिला और प्रखंडों का दौरा कर मजबूत और कमजोर नेतृत्वकर्ताओं को चिह्नित कर 9 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत

राजेश राम

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 8 जनवरी तक जिला और प्रखंडों का दौरा कर मजबूत और कमजोर नेतृत्वकर्ताओं को चिह्नित कर 9 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया।  बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के दृष्टिगत विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जिला पर्यवेक्षकों को पंचायतों से लेकर प्रखंड और जिला स्तर पर मजबूत कांग्रेसजनों को चिह्नित करने का लक्ष्य भी दिया, साथ ही कमजोर नेतृत्वकर्ताओं को चिह्नित करने का रिपोर्ट भी सौंपने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संवाद, अनुशासन और सक्रियता आवश्यक है। आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला पर्यवेक्षकों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवीण सिंह कुशवाहा,  कमलदेव नारायण शुक्ला, रौशन कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक,  हसीब अनवर, शशांक शेखर, मनोज शर्मा, उमेश कुमार राम, डा0 राशीद फाकरी, रंजीत कुमार वाल्मीकी, शशि बी.पंडित सुधीर शर्मा, मृणाल अनामय, दौलत इमाम, राहुल पासवान, राजेन्द्र चौधरी, त्रिलोकी कुमार मांझी, नदीम अंसारी,  राम शंकर कुमार पान, राजेश गर्ग, मिथिलेश कुमार निषाद, सत्येन्द्र नारायण , ओम  प्रकाश मिश्र, हीरा सिंह वग्गा, राहुल सिंह चौहान, अमन कुमार, चिन्मय कृति सिंह, लालू सदा, अमर आजाद, मुन्द्रिका यादव, सुनील कुमार सिन्हा, पवन कुमार यादव, अभय जायसवाल सहित नए नेतागण मौजूद रहें।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM