पार्टी में हलचल के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा कदम, पार्टी में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन

राज्य में चल रही सियासी हलचल के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी घोषणा की है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पार्टी में राष्ट्रीय पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी है।

पार्टी में हलचल के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा कदम, पार्टी में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन

राज्य में चल रही सियासी हलचल के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी घोषणा की है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पार्टी में राष्ट्रीय पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी है। माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर चल रही हलचल के बीच कुशवाहा ने संगठनात्मक पुनर्गठन को लेकर के यह बड़ा कदम उठाया है। अहम यह कि पूर्व में लगातार पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपनी नाराजगी को जताने वाले विधायक रामेश्वर महतो और माधव आनंद को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी है। इस नई टीम में पार्टी में आठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और छह सचिवों को मनोनीत किया गया है। कुशवाहा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार बाजपेई उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा बाजपट्टी से पार्टी के विधायक रामेश्वर कुमार महतो भी उपाध्यक्ष होंगे। पार्टी के अन्य उपाध्यक्ष में शंकर झा आजाद, मदन चौधरी, पृथ्वीराज यादव, भानु श्रीनिवासन, सीमा सक्सेना और अनिल सिंह के नाम शामिल है। 

मधुबनी से पार्टी के विधायक माधव आनंद पार्टी के प्रधान महासचिव होंगे। जबकि प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, राजीव कुमार जायसवाल, रेखा गुप्ता, अखिलेश सिंह और विमलेंदु शेखर सिंह उर्फ पप्पू सिंह महासचिव होंगे। कुशवाहा ने पांच सचिव को भी मनोनीत किया है। इनमें योगेंद्र चौहान, रेयाज अहमद, विराट कुशवाहा, रविंद्र राम, चितरंजन सिंह उर्फ झून्ना सिंह तथा डॉक्टर तारा श्वेता आर्या का भी नाम शामिल है।

कुशवाहा ने यह उम्मीद जतायी है कि सभी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा पार्टी को पूरे देश में नयी ऊंचाई तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे।



Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM