पारस का चिराग पर वारः बोले- लोजपा (रामविलास) को जीतने नहीं देंगे एक भी सीट

बिहार चुनाव से पहले रालोजपा अध्यक्ष पशुपति पारस ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होने कहा कि महागठबंधन से जितनी सीटें मिलेगी उन पर तो पार्टी की उम्मीदवारी होगी है। साथ ही जितनी सीटों पर चिराग की पार्टी लोजपा-आर लड़ेगी। उन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारने

Chirag Paswan

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महागठबंधन में जो सीटें रालोजपा को मिलेंगी, वहां पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही जहां-जहां चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार होंगे, वहां भी निर्दलीय प्रत्याशी उतारने पर विचार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी चिराग पासवान को एक भी सीट नहीं जीतने देगी. जहां-जहां चिराग पासवान की पार्टी एनडीए में चुनाव लड़ेगी, वहां-वहां राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पूरी मजबूती से अपने प्रत्याशी उतारेगी. पारस ने कहा कि चिराग पासवान 100% स्ट्राइक की बात करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी इसे 0% स्ट्राइक पर लाएगी और सभी सीटें जीतेगी. यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों में ही भारी तनाव चल रहा है.

पारस ने कहा कि चिराग पासवान ने परिवार और पार्टी दोनों को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रालोजपा संगठन और विचारधारा के दम पर चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने को तैयार है।

आपको बता दें एनडीए से अलग हुए पशुपति पारस इस बार महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी पार्टी रालोजपा को 2-3 सीटें मिल सकती है। लेकिन लगता है कि इस चाचा पशुपति पारस भतीजे चिराग से पुराना हिसाब चुकता करना चाह रहे हैं। आपको बता दें साल 2021 में चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस आमने-सामने आ गए थे। पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी। चुनाव आयोग ने अक्टूबर 2021 में पार्टी के दो गुटों के लिए अलग-अलग नाम और प्रतीक जारी किए गए चिराग का गुट अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के रूप में दर्ज है। वहीं, पशुपति गुट ने राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी बनाई। उस समय लोजपा के 6 सांसद में पांच पशुपति के साथ हो गए थे।

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM