बेऊर जेल भेजे गए पप्पू यादव, पुलिस कस्टडी में PMCH में इलाज होगा

पूर्णिया से सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल लाया गया, जहां एंट्री के बाद इलाज के लिए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी PMCH ले जाने की

Pappu Yadav

पूर्णिया से सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल लाया गया, जहां एंट्री के बाद इलाज के लिए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी PMCH ले जाने की तैयारी की गई है। फिलहाल अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उनका इलाज होगा। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को तय की गई है।

शनिवार सुबह पप्पू यादव को एंबुलेंस से पटना सिविल कोर्ट लाया गया था। यह कार्रवाई 31 साल पुराने एक मामले में हुई है, जिसमें धोखे से कमरा किराए पर लेने का आरोप लगाया गया है। पटना की विशेष अदालत ने इस केस में पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश दिया था, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनके पटना स्थित आवास से उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा, “मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।” गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पटना और आरा समेत कई जगहों पर समर्थक सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। आरा में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका।

इस गिरफ्तारी पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह आवाज दबाने की कोशिश है। वहीं प्रियंका गांधी ने भी गिरफ्तारी के विरोध में पोस्ट कर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद NEET छात्रा के परिवार ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहानाबाद में छात्रा के पिता ने कहा कि जो लोग सच्चाई को उजागर कर रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पप्पू यादव को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अब सबकी नजर सोमवार को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां इस मामले में आगे की दिशा तय होगी।

Trending News

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM