मधेपुरा रेप-मर्डर केस, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, 50 हजार की मदद और बच्चों को हर माह 10 हजार देने का ऐलान

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपट्टी गांव, वार्ड संख्या–14 में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है

Pappu Yadav

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपट्टी गांव, वार्ड संख्या–14 में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गांव की रहने वाली हिना परवीन के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ मधेपुरा बल्कि पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

इस जघन्य अपराध की जानकारी मिलते ही माननीय सांसद श्री पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को तत्काल अपनी ओर से ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सांसद पप्पू यादव ने यह भी घोषणा की कि मृतका हिना परवीन के छह बच्चों—पाँच बेटियों और एक बेटे—के बालिग होने तक हर महीने ₹10,000 की सहायता राशि सीधे पीड़ित परिवार के बैंक खाते में भेजी जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश में कोई बाधा न आए।

इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने मधेपुरा जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मामले की स्पीडी ट्रायल कराकर तीन महीने के भीतर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की भी पुरजोर मांग की।

इसके अलावा सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार से पीड़ित परिवार को अविलंब ₹20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में आर्थिक और सामाजिक संबल मिल सके।

सांसद पप्पू यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और इन्हें रोकने के लिए सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM