पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज तीनों मामलों में जमानत दे दी है. पिछले एक सप्ताह से वे बेऊर जेल में बंद थे और जमानत का इंतजार कर रहे थे. अब किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं.
पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले में 6 फरवरी को हुई थी. कोर्ट से उन्हें इस केस में जमानत मिल गई थी. लेकिन 2 और केस जोड़ दिए गए थे. दोनों मामलों में कोर्ट ने उन्हें फिर से जेल भेज दिया था.
कोर्ट ने उन दोनों मामलों में पप्पू यादव को फिर जेल भेज दिया था। दोनों ही मामले कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े थे, जिनमें एक 2017 और दूसरा 2019 में दर्ज किया गया था।
9 फरवरी से पटना सिविल कोर्ट में लगातार उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है, लेकिन राहत नहीं मिल रही थी