पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तारः बोले- मेरी हत्या हो सकती है

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी करीब 31 साल पुराने एक मामले में की गई है,

Pappu Yadav

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी करीब 31 साल पुराने एक मामले में की गई है, जिसमें पटना की विशेष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

शुक्रवार रात पटना पुलिस की एक टीम पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची। इसके बाद करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद समर्थक भड़क उठे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव ने कहा, “मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।” देर रात ही उन्हें मेडिकल जांच के लिए IGIMS अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद वे पुलिस कस्टडी में रहे। शनिवार सुबह उन्हें PMCH लाया गया है, जहां एक बार फिर उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पप्पू यादव को आज दिल्ली ले जाया जा सकता है। साथ ही आज ही उन्हें अदालत में पेश किए जाने की भी संभावना है। इस पूरे मामले को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

वहीं, पटना के एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला वर्ष 1995 का है। उन्होंने कहा कि इस केस में ट्रायल चल रहा है और सांसद को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन तय तारीख पर वे अदालत में पेश नहीं हुए। इसी कारण कोर्ट के आदेश पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

फिलहाल पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर समर्थकों में नाराजगी है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Trending News

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM