समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन सीतामढ़ी -शिवहर जाएंगे CM नीतीश, 600 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को देंगे सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 19 जनवरी को समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन सीतामढ़ी और शिवहर जिले के दौरे पर रहेंगे।

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 19 जनवरी को समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन सीतामढ़ी और शिवहर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिलों को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास, संवाद और समीक्षा के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10 बजे पटना से हेलिकॉप्टर के जरिए सीतामढ़ी के लिए रवाना होंगे और करीब 10:30 बजे बेलसंड पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले बागमती नदी पर बने बहुप्रतीक्षित पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

सीतामढ़ी जिले में मुख्यमंत्री करीब 546 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम का मुख्य कार्यक्रम बेलसंड स्थित हितनारायण सिंह उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। पुल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री स्कूल परिसर में लगाए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और फिर स्कूल के हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री स्कूल ग्राउंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। सीएम नीतीश करीब आधे घंटे तक सीतामढ़ी में रहेंगे, जिसके बाद वे शिवहर के लिए रवाना हो जाएंगे।

शिवहर जिले में मुख्यमंत्री करीब 58 करोड़ रुपये की लागत से 103 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।

कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का यह तीसरा दिन उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होने की उम्मीद है।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM