आरसीपी सिंह की JDU में एंट्री पर बोले ललन सिंह, 72 सीट से 42 पर पहुंचाने वाले कभी पार्टी में नहीं आएंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है।

RCP सिंह की वापसी पर बोले ललन सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। रविवार को जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इस मुद्दे पर दो टूक बयान देते हुए साफ कर दिया कि आरसीपी सिंह की जदयू में एंट्री नहीं होने जा रही है।

ललन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जदयू किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। यह पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता की ताकत से आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कार्यकाल में जदयू 72 सीटों से सिमटकर 42 सीटों पर पहुंच गई थी, ऐसे लोग अब पार्टी में आकर क्या करेंगे।

ललन सिंह ने आगे कहा कि जदयू को दोबारा मजबूत करने का काम निष्ठावान कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता ने किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने 42 सीटों से बढ़कर 85 सीटों तक का सफर तय किया। यह संघर्ष और समर्पण का परिणाम है, न कि किसी एक व्यक्ति की देन।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने अपने समय में पार्टी को कमजोर किया और मुश्किल हालात में छोड़कर चले गए। अब वही लोग अगर वापसी की बात करें तो उसका कोई औचित्य नहीं है। जदयू अपने पुराने विवादों को दोहराने के मूड में नहीं है और पार्टी आगे की राजनीति पर फोकस कर रही है।

ललन सिंह के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि जदयू नेतृत्व आरसीपी सिंह की वापसी को लेकर किसी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं है। पार्टी अब पूरी तरह से संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है।

Trending News

हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM