हिजाब विवाद के बीच नुसरत परवीन ने आज भी नहीं जॉइन की नौकरी, 31 दिसंबर थी अंतिम मोहलत

हिजाब विवाद के बाद सुर्खियों में आई मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन की नौकरी को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आया है।

हिजाब विवाद के बीच नुसरत परवीन ने आज भी नहीं जॉइन की नौकरी, 31 दिसंबर थी अंतिम मोहलत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 31, 2025, 6:24:00 PM

हिजाब विवाद के बाद सुर्खियों में आई मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन की नौकरी को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आया है। आज उनकी जॉइनिंग की अंतिम तारीख थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अब तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं की है।

पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नुसरत परवीन ने 31 दिसंबर तक भी जॉइन नहीं किया। उन्होंने कहा कि विभाग पहले ही एक बार जॉइनिंग की तिथि बढ़ा चुका है और अब दोबारा तिथि बढ़ने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में उनकी जॉइनिंग को लेकर स्थिति लगभग स्पष्ट मानी जा रही है।

डॉ. अविनाश कुमार सिंह के अनुसार, नुसरत परवीन ने विभाग को एक पत्र जरूर भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसी कारणवश वह समय पर नौकरी जॉइन नहीं कर पाईं। पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में विभाग जो भी निर्णय लेगा, वह उसे स्वीकार करेंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले नुसरत परवीन को 20 दिसंबर तक जॉइन करना था, लेकिन उन्होंने उस दिन भी रिपोर्ट नहीं की थी। इसके बाद राज्य स्वास्थ्य समिति ने जॉइनिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी थी।

राज्य में कुल 75 आयुष डॉक्टरों का चयन हुआ था। इनमें से अब तक 63 डॉक्टरों ने अपनी-अपनी पोस्टिंग पर जॉइन कर लिया है, जबकि 12 डॉक्टरों ने अब तक जॉइन नहीं किया है, जिनमें नुसरत परवीन भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 दिसंबर को सभी चयनित आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। नुसरत परवीन को भी पटना सिटी स्थित पीएचसी सदर के लिए नियुक्ति पत्र मिला था। हालांकि, हिजाब को लेकर उठे विवाद के बाद उन्होंने जॉइनिंग नहीं की।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM