नीतीश की कैबिनेट बैठक खत्म, 41 एजेंडों पर लगी मुहर, नए साल पर लिए ये बड़े फैसले

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को बुलाई गई. इसमें मंत्रिमंडल ने 41 एजेंडों पर मुहर लगाई है. नए साल पर नीतीश सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है.

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को बुलाई गई. इसमें मंत्रिमंडल ने 41 एजेंडों पर मुहर लगाई है. नए साल पर नीतीश सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है. कैबिनेट ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर 694 पदों पर बहाली की स्वीकृति की है. डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में 200 पदों पर बहाली की स्वीकृति की गई.

बिहार कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए गए. नीतीश सरकार ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों के 534 पद एवं पौध संरक्षण निरीक्षक के 160 पद यानी कुल 694 पदों के सृजन, पुनर्गठन की स्वीकृति दी है. वहीं, मुंबई में बिहार भवन के निर्माण के लिए 314 करोड़ 20 लाख 59000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. शिक्षा विभाग के जन शिक्षा निदेशालय में विभिन्न पदों के 9 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है.

झारखंड के साथ सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर एमओयू के लिए कैबिनेट में स्वीकृति मिली. 7.75 मिलियन एकड़ फीट जल में से 5. 75 मिलियन एकड़ फीट बिहार को और 2 मिलियन एकड़ फीट झारखंड को पानी मिलेगा. दरभंगा हवाई अड्डा के पास लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब निर्माण के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहणकिए जाने के लिए 138 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति.

बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को सहायता हेतु एक मोस्ट 30 करोड रुपए राशि दिए जाने की स्वीकृति. राज्य के 13 काराओं में नए सिरे से 9073 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की स्वीकृति दी गई. इसमें 155 करोड़ 38 लाख 36 हजार 153 रुपए की राशि खर्च होगी.

बिहार कैबिनेट बैठक में रोहतास वालों के लिए खुशखबरी है. रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री लगेगी. इसके लिए 107 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई. डालमिया सीमेंट लिमिटेड बंजारी रोहतास का विस्तार होगा. 594 कुशल एवं और कुशल कामगारों का नियोजन होगा. राजवंशी नगर और शास्त्री नगर पटना में आवासीय एवं गैर आवासीय रूप में पुनर्विकास हेतु मास्टर प्लान निर्माण के लिए परामर्शी को एक करोड़ 59 लाख ₹30000 भुगतान की स्वीकृति.

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM