राबड़ी बोलीं- नीतीश सरकार चुप क्यों है, बिहार में बच्चियों की रेप के बाद हत्या हो रही

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन काफी हंगामेदार रहा। सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Rabdi devi

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन काफी हंगामेदार रहा। सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बिहार में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं और कई मामलों में हत्या भी की जा रही है। राबड़ी देवी ने दावा किया कि फरवरी महीने में 35 लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर इन मामलों में क्या ठोस कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav 15 दिन बाद आज सदन पहुंचे। उनके आने के बाद विपक्ष और अधिक आक्रामक नजर आया। सदन के बाहर राजद विधायक Ranvijay Sahu ने भी राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में रोज हत्याएं हो रही हैं और यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है।

NEET छात्रा मामले को लेकर रणविजय साहू ने Nitish Kumar सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस शासन में न्याय की उम्मीद बेकार है। उनका आरोप है कि पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही हैं और केस को CBI को सौंपने के बाद भी लीपापोती की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना मुश्किल है।

इसी बीच विधानसभा पोर्टिको में राजद विधायकों ने हाथों में बैनर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था – “हत्या में नंबर वन बिहार।” विपक्ष ने सरकार से कानून-व्यवस्था पर जवाब मांगा, जबकि सत्ता पक्ष ने आरोपों को राजनीतिक बताया। सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह माहौल गर्म रहा।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM