अचानक सचिवालय पहुंच गए नीतीश कुमार, अधिकारियों में मचा हड़कंप, बोले- समय से दफ्तर आएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सुबह अचानक पटना स्थित मुख्य सचिवालय पहुंच गए। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएम ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आने को कहा।

अचानक सचिवालय पहुंच गए नीतीश कुमार, अधिकारियों में मचा हड़कंप, बोले- समय से दफ्तर आएं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 28, 2025, 2:33:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सुबह अचानक पटना स्थित मुख्य सचिवालय पहुंच गए। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएम ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आने को कहा। साथ ही सभी परियोजना और अन्य कामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को अनुशासन में रहने की हिदायत भी दी। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश लगातार सक्रिय हैं, गुरुवार को उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की थी

सीएम नीतीश ने मुख्य सचिवालय के औचक निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं और कार्य पद्धति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय पर आकर बेहतर ढंग से कार्य का निष्पादन करें। पूरे परिसर की साफ-सफाई नियमित हो। परिसर सुसज्जित और आकर्षक दिखे।

सीएम ने कहा कि सचिवालय परिसर एवं उद्यान क्षेत्र हरा-भरा रहे इसके लिए जहां जरूरत हो वहां पौधारोपण कराया जाए। साथ ही आगंतुकों के बैठने और उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाए। मुख्य सचिवालय को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने की योजना पर काम होना चाहिए

सचिवालय के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री फिर से एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर पहुंच गए। यहां संकल्प में आयोजित महिला रोजगार योजना के कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। सीएम नीतीश ने इस योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी। वे विभिन्न जिलों की लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े

Trending News

CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
Jul 22, 2026, 10:05:00 AM
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 9:54:00 AM
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
Jul 22, 2026, 9:33:00 AM
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
Jul 22, 2026, 9:12:00 AM
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM