नीतीश के बेटे निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे JDU, भावुक हुए मुख्यमंत्री तो रो पड़े विधायक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार 8 मार्च को दोपहर तीन बजे जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता लेंगे. इससे पहले उनके शनिवार को पार्टी में शामिल होने की चर्चा थी.

नीतीश के बेटे निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे JDU, भावुक हुए मुख्यमंत्री तो रो पड़े विधायक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 07, 2026, 8:30:00 AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार 8 मार्च को दोपहर तीन बजे जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता लेंगे. इससे पहले उनके शनिवार को पार्टी में शामिल होने की चर्चा थी. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद वो बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार का राजनीति में सक्रिय होना मास्टरस्ट्रोक है. इससे कई लोग अशांत हो जाएंगे.

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर हुए जदयू विधानमंडल दल की बैठक में हम लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि हम सभी दुखी हैं. राज्य की जनता दुखी है, लेकिन आपने फैसला किया है तो हम साथ हैं. विधायकों ने मांग की कि निशांत को राजनीति में लाया जाए.

खबर है कि जदयू के कई विधायकों ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर नाराजगी भी जाहिर की.

नीतीश कुमार ने कहा कि मैं राज्यसभा जा रहा हूं. लेकिन आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी. हम सब देखते रहेंगे. विकास के काम कीजिए.

बैठक से निकलने के बाद जदयू विधायक विनय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर मीटिंग में अधिकांश विधायक रोने लगे. बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हम आपके निर्णय से सहमत नहीं हैं. सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया. हम आपके फैसले के साथ रहेंगे, लेकिन हम दुखी हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके संपर्क में रहेंगे.