जिस बंगले से मोदी-शाह को हराया था उसी घर में शिफ्ट हो रहे नीतीश कुमार, जानिए रोचक किस्सा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 20 साल बाद अपना आधिकारिक सीएम आवास खाली कर रहे हैं। पिछले दो दशकों से राज्य की सत्ता का केंद्र रहे सीएम आवास 1 अणे मार्ग छोड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का अब नया

 जिस बंगले से मोदी-शाह को हराया था उसी घर में शिफ्ट हो रहे नीतीश कुमार, जानिए रोचक किस्सा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 01, 2026, 12:47:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 20 साल बाद अपना आधिकारिक सीएम आवास खाली कर रहे हैं। पिछले दो दशकों से राज्य की सत्ता का केंद्र रहे सीएम आवास 1 अणे मार्ग छोड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का अब नया ठिकाना 7 सर्कुलर रोड होने जा रहा है। इस आवास से भी नीतीश कुमार की कई यादें जुड़ी हुई है। आज भले ही नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं लेकिन एक समय पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास से ही उन्होंने पीएम मोदी को हराया था। 

दरअसल नीतीश कुमार आज यानी शुक्रवार को 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास में शिफ्ट हो जाएंगे।  राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज आधिकारिक सीएम आवास 1 अणे मार्ग को छोड़कर नए आवास में शिफ्ट हो रहे हैं। अब मुख्यमंत्री पद पर न रहने के कारण वे नए आवास में जा रहे हैं।  

वहीं 7 सर्कुलर रोड से नीतीश कुमार की बड़ी राजनीतिक जीत का इतिहास भी जुड़ा हुआ है।  इसी बंगले से उन्होंने एनडीए को हराया था और लालू यादव के साथ सरकार बनाई थी।  साल 2015 में नीतीश कुमार एनडीए से अलग होने के बाद महागठबंधन के साथ भारी जीत दर्ज की थी, तब नीतीश कुमार इसी आवास में रह रहे थे। लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर सरकार बनाने की रणनीति और राजनीतिक वापसी की पटकथा इसी बंगले में लिखी गई थी।

 नीतीश कुमार का करीब 20 वर्षों तक 1 अणे मार्ग उनका आधिकारिक निवास रहा. यह आवास राज्य की राजनीति का प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है, जहां से कई अहम फैसले लिए गए। नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग से ही बिहार की सत्ता को करीब 20 सालों तक चलाया। लेकिन अब जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, तो यह बदलाव राजनीतिक तौर पर भी नए दौर की दस्तक माना जा रहा है।

बता दें कि नीतीश कुमार का नया ठिकाना अब 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास होगा। हालांकि वह पहले से ही उनके उपयोग में रहा है। हाल के समय में इसे मुख्यमंत्री कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। वैसे भी 7 सर्कुलर रोड आवास से नीतीश कुमार का पुराना और गहरा संबंध रहा है। वे पहले भी दो बार लंबे समय तक इस बंगले में रह चुके हैं। वर्ष 2014 में जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने और बाद में पद छोड़ना पड़ा, उसके बाद नीतीश कुमार इसी आवास में काफी समय तक रहे. फिर मांझी के हटने के बाद जब नीतीश दोबारा मुख्यमंत्री बने, तब भी वे करीब एक साल से अधिक समय तक इसी बंगले में रहे।