नीतीश कुमार की बड़ी बैठक आजः जदयू में सीट फॉर्मूला और उम्मीदवार चयन पर मंथन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक मंगलवार को अपने आवास पर बुलाई है।

Nitish Kumar

बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। चुनाव आयोग ने दो चरणों में मतदान कराने की घोषणा कर दी है—पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक मंगलवार को अपने आवास पर बुलाई है।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक एनडीए गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और संभावित उम्मीदवारों के चयन को लेकर बेहद निर्णायक मानी जा रही है। बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इस बैठक में सीट फॉर्मूले पर अंतिम निर्णय ले सकते हैं।

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत जदयू को 115 और भाजपा को 110 सीटें मिली थीं। उस समय वीआईपी और हम जैसी छोटी पार्टियों को भी कुछ सीटें दी गई थीं। हालांकि इस बार समीकरण थोड़ा बदला हुआ है। भाजपा और जदयू के बीच तालमेल मजबूत दिख रहा है, लेकिन सीटों की संख्या में मामूली फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

नीतीश कुमार का फोकस इस बार सामाजिक संतुलन, जातीय समीकरण और पिछले चुनावी प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार तय करने पर है। कई पुराने चेहरों की जगह नए उम्मीदवारों को मौका देने की भी चर्चा है। जदयू की यह बैठक न केवल सीट बंटवारे बल्कि संगठनात्मक रणनीति और प्रचार अभियान के खाके को अंतिम रूप देने की दिशा में भी अहम मानी जा रही है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक के बाद एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला क्या होगा और जदयू किन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएगी। बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है।

Trending News

पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
Sep 06, 2026, 2:04:00 PM