यात्री बनकर पटना मेट्रो में बैठे नीतीश कुमार, सीट से उठकर बाहर का नजारा देखने लगे

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो से सफर भी किया। ISBT से जीरोमाइल होते हुए भूतनाथ तक गए। इस दौरान CM अचानक अपनी सीट से उठे और विंडो से बाहर का नजारा देखने लगे। दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा भी साथ रहे।

Nitish Kumar

बिहार की राजधानी पटना ने आज अपने विकास के सफर में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। विधानसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना मेट्रो का शुभारंभ किया। हरी झंडी दिखाकर उन्होंने मेट्रो को रवाना किया और खुद मेट्रो की पहली सवारी भी की। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ISBT स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए और जीरो माइल होते हुए भूतनाथ स्टेशन तक का सफर तय किया। यात्रा के दौरान वे अचानक अपनी सीट से उठे और खिड़की से बाहर झांककर पटना के नए परिवहन सिस्टम को निहारते नजर आए।

  • पहले फेज में मेट्रो सेवा ISBT से भूतनाथ रोड के बीच शुरू की गई है। यह ट्रैक लगभग 4.5 किलोमीटर लंबा है और तीन स्टेशनों को जोड़ता है। पटना के लोगों के लिए यह सेवा 7 अक्टूबर यानी मंगलवार से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी।

मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी और इसकी औसत गति करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। शुरुआती किराया 15 रुपये तय किया गया है, जिससे आम लोग भी इसका लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने बेली रोड पर मेट्रो की 6 अंडरग्राउंड टनल का भी शिलान्यास किया, जिससे शहर के ट्रैफिक बोझ को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

पटना मेट्रो की शुरुआत राजधानी के लिए न सिर्फ आधुनिक परिवहन का आगाज है, बल्कि बिहार के विकास और बदलाव के नए युग की शुरुआत भी है।

Trending News

पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
Sep 06, 2026, 2:04:00 PM