नीतीश कुमार पहुंचे प्रदेश कार्यालय, निशांत के हाथों में जेडीयू की कमान, ललन सिंह और संजय झा का ऐलान

राजधानी पटना में JDU की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की अहम बैठक हो रही है। इस अहम बैठक में जेडीयू के तमाम शीर्ष नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में निशांत कुमार को आधिकारिक रूप से जेडीयू और बिहार का भविष्य घोषित किया गया।

नीतीश कुमार पहुंचे प्रदेश कार्यालय, निशांत के हाथों में जेडीयू की कमान, ललन सिंह और संजय झा का ऐलान

राजधानी पटना में JDU की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की अहम बैठक हो रही है। जेडीयू की राज्य परिषद की बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक मंच से निशांत कुमार को जेडीयू का भविष्य बताया। इस अहम बैठक में जेडीयू के तमाम शीर्ष नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में निशांत कुमार को आधिकारिक रूप से जेडीयू और बिहार का भविष्य घोषित किया गया। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी समेत पार्टी के सभी सीनियर नेताओं ने एक सुर में स्वीकार किया कि आने वाले समय में निशांत कुमार की भूमिका दल के भीतर और भी ज्यादा महत्वपूर्ण होने जा रही है।

वहीं जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी शुरू हो गई है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया। फूलों की बारिश और ढोल नगाड़े से पार्टी कार्यकर्ताओं  ने नीतीश कुमार का स्वागत किया। नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए नारे। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। 

इससे पहले बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचन का आज राज्य परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह  ललन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, मंत्री निशांत कुमार मंत्री जमा खान, प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी  अशोक कुमार मुन्ना सहित मंत्रीगण, सांसदगण, माननीय विधानमंडल के सदस्यगण तथा राज्य परिषद के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा-हम लोगों ने नीतीश जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लंबे समय तक काम किया है। अब आने वाले समय में जेडीयू निशांत कुमार के नेतृत्व में और भी आगे बढ़ेगी। वहीं इसी सुर में सुर मिलाते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार के साथ पूरी जेडीयू चट्टानी मजबूती से खड़ी है। संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार ही जेडीयू और बिहार का असली भविष्य हैं, जो नीतीश कुमार के अधूरे विकास कार्यों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाएंगे।

पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं द्वारा भविष्य के नेता के रूप में पेश किए जाने के बाद निशांत कुमार ने मंच पर ही वरिष्ठ नेता ललन सिंह के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। जदयू राज्य परिषद की बैठक में अपने संबोधन में निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी और सरकार की ओर से मुझे वर्तमान में जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास कर रहा हूं। मैं अपने पिता के पदचिह्नों पर चलने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे पूज्य पिता जी ने बिहार के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उनके उन कार्यों को मैं आगे बढ़ाऊंगा।

बता दें कि पटना में आज जदयू की राज्य परिषद और राष्ट्रीय परिषद की अहम बैठक है। बैठक में संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति पर मंथन होगा। सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के एजेंडे पर चर्चा होगी। देशभर से करीब 700 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर भारी उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बैठक को ऐतिहासिक बताया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज है। जदयू नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने का रोडमैप बनाएगा। पटना के कर्पूरी सभागार में  जदयू की शक्ति और रणनीति की बड़ी परीक्षा होगी।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM