नीतीश कुमार ने करीबी छोटू सिंह को जदयू से क्यों बाहर निकाला? हो गया बड़ा खुलासा...

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में बड़ा एक्शन हुआ है। पार्टी नेतृत्व ने कड़ा कदम उठाते हुए पूर्व महासचिव छोटू सिंह को छह साल के लिए जदयू से बाहर निकाल दिया है।

नीतीश कुमार ने करीबी छोटू सिंह को जदयू से क्यों बाहर निकाला? हो गया बड़ा खुलासा...

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में बड़ा एक्शन हुआ है। पार्टी नेतृत्व ने कड़ा कदम उठाते हुए पूर्व महासचिव छोटू सिंह को छह साल के लिए जदयू से बाहर निकाल दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस निष्कासन की घोषणा की। जदयू ने अनुशासनहीनता के आरोप में अपने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ छोटू सिंह की तीखी बहस हुई थी। जिस पर एक्शन लेते हुए नीतीश कुमार ने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

बताया जा रहा है कि हालिया विवाद के बाद पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को जदयू से निष्कासित करने का फैसला लिया गया है। जेडीयू में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से पार्टी में अंदरूनी नाराजगी की चर्चा थी। इसी दौरान पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ छोटू सिंह की तीखी बहस हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां वह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के सामने नाराजगी जताते नजर आए थे। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला किया।

इस बड़े एक्शन के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने बता दिया कि जदयू संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। पार्टी नेतृत्व का संदेश साफ है कि पदों का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व का विशेषाधिकार है और इसे लेकर सार्वजनिक प्रदर्शन या विरोध पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला माना जाएगा।   

पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह उर्फ अरविंद कुमार सिंह  को जदयू से निष्कासित किया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से लेटर जारी किया गया है। उमेश कुशवाहा  ने बताया कि दल विरोधी आचरण को देखते हुए छोटू सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह सालों के लिए बाहर कर दिया गया है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को जानकारी दे दी है।

जेडीयू की ओर से जारी में कहा गया है कि अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह दल विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इसी कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। आदेश की प्रतियां पार्टी के सभी संबंधित पदाधिकारियों और संगठनात्मक इकाइयों को भेज दी गई हैं। ऐसे में जदयू की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। इस फैसले के बाद जदयू में हलचल तेज है।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM