आनंद मोहन को हड़काया अब नीतीश कुमार खुद पहुंचे घर, संजय सिंह से मुलाकात पर हलचल तेज, गरमाई 'राजपूत' राजनीति

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के थैला वाले और नीतीश कुमार को जिंदा दफन वाले बयान पर सियासत तेज है। इस बीच राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज एमएलसी संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान काफी देर तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

आनंद मोहन को हड़काया अब नीतीश कुमार खुद पहुंचे घर, संजय सिंह से मुलाकात पर हलचल तेज, गरमाई 'राजपूत' राजनीति

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के थैला वाले और नीतीश कुमार को जिंदा दफन वाले बयान पर सियासत तेज है। जदयू की ओर से भी करारा पलटवार किया गया है। इस बीच राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज एमएलसी संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान काफी देर तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। नीतीश कुमार के उनके आवास पहुंचने को जदयू की ओर से बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। 

दरअसल आनंद मोहन के बयान के बाद जदयू विधान पार्षद संजय सिंह ने तीखा पलटवार किया है।  इस बीच मंगलवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने राजपूत नेता और जदयू एमएलसी संजय सिंह से मुलाकात की है।  मंगलवार को नीतीश कुमार खुद उनके पटना स्थित आवास पहुंच गए। इसे जदयू की ओर से बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। अचानक हुई मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच अहम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई है। JDU संगठन और राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की संभावना है। वहीं इस मुलाकात को आनंद मोहन के बयान से जोड़कर भी देखा जा रहा है।   

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसके जरिए जदयू नेतृत्व ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी अपने नेताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और आनंद मोहन के हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है। आनंद मोहन और संजय सिंह दोनों ही राजपूत जाति से आते हैं। ऐसे में इसे जदयू के भीतर राजपूत राजनीति के चरम पर होने का संकेत भी माना जा रहा है।

बेटे को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर आनंद मोहन जदयू पर हमलावर है। हालांकि उनकी पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद फिलहाल जदयू से सांसद और विधायक हैं। आनंद मोहन के बयान पर पलटवार करते हुए जदयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि आनंद मोहन के इस बयान से वह स्तब्ध हैं। उन्होने कहा कि ऐसा बयान मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही दे सकता है। जहां मानसिक हॉस्पिटल हो, वहां जाकर वो इलाज करवा सकते हैं। हमलोग उनका इलाज करवा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो पहले अपनी पत्नी और बेटे से इस्तीफा दिलवाकर मैदान में आयें, तब पता चल जाएगा। वहीं राज्य सरकार में वरिष्ठ मंत्री और जदयू की नेत्री लेशी सिंह ने आनंद मोहन के बयानों को खारिज करते हुए कहा था कि ‘थैली लेकर मंत्री बनाये जाने’ संबंधी बयान निराधार है।

बता दें कि सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 'नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा उठाकर 'थैली' की राजनीति हो रही है। नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया है। चंडाल चौकड़ी ने जदयू को बर्बाद कर दिया। पार्टी अब थैली वाली पार्टी बन गई है। जिसने थैली पहुंचाई, वही मंत्री बना।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM