नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' की तारीख तय! पूरे बिहार में घूमकर कामकाज का फीडबैक लेंगे सीएम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे. इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे.

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे. इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे. वे विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत देखेंगे और आम लोगों से सीधे बातचीत करेंगे. इसका मकसद विकास कार्यों की समीक्षा करना और आगे की योजनाओं को तेज करना है.

समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के प्रधान सचिवों और सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है. पत्र में यात्रा के दौरान जरूरी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं. प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है.

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और जिन योजनाओं में अड़चन आ रही है, उन्हें दूर करने के निर्देश देंगे. मुख्यमंत्री यह भी देखेंगे कि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं.

मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से भी बातचीत करेंगे. लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे. इससे स्थानीय स्तर की परेशानियों का जल्द निपटारा होने की उम्मीद है.

जानकारी के मुताबिक, समृद्धि यात्रा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर खास ध्यान रहेगा. मुख्यमंत्री इन क्षेत्रों में हो रहे कामों की समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ने पर नई दिशा देंगे.

यात्रा के दौरान कई जगहों पर नई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा. इससे विकास कार्यों को और रफ्तार मिलेगी. मुख्यमंत्री खुद मौके पर जाकर योजनाओं की शुरुआत करेंगे, ताकि काम तेजी से आगे बढ़े.

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM