नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कहा - समृद्धि यात्रा के जरिये बिहार में उत्सव का मौका पैदा किया ‎

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना जिला के बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और लोगों को संबोधित किया

नितिन नवीन की तस्वीर

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना जिला के बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाउम्मीद के दौर से निकालकर बिहार को विश्वास के साथ विकास को जोड़ा। बिहारियों के सम्मान को लौटाने का काम किया। आज हर बिहारी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।  

‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के जरिये बिहार में उत्सव का मौका पैदा किया है। बिहार अब विकास के अपने इस सफर में इसी उत्सव के वातावरण में आगे बढ़ेगा।  

‎उन्होंने आगे कहा कि एक विधायक के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुझे भी काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि संभवतः एक विधायक के तौर पर यह आखिरी सरकारी कार्यक्रम हो लेकिन पटना के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि पटना और बिहार के विकास को मुख्यमंत्री ने जो नया आयाम बनाया है, उसे आने वाले दिनों में भी केंद्र सरकार की मदद से और गति देने का काम करूंगा।  

‎उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने 2005 में प्रदेश में कार्य करने वाली संस्कृति बनाई। उस समय सरकार के नुमाइंदे जनता के प्रति जवाबदेह कम रहते थे। उस दौर में बिहार के हर घर में रोशनी पहुंचाने की कल्पना करना भी दूभर था लेकिन आज लालटेन को छोड़कर हर घरों तक एलईडी पहुंचाने का काम किया। आज सभी घरों में बिजली पहुंच गई है, तो उसका श्रेय सीएम नीतीश कुमार को जाता है।  

‎बिहार में सड़कों की स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में कहा जाता था कि सड़क है या गड्ढा है। सीएम नीतीश कुमार ने न केवल सड़कें बनाई, बल्कि उनका मेंटेनेंस भी किया। आज इस पॉलिसी को अन्य राज्य अपना रहे हैं। छोटी-छोटी राशि से पुल-पुलियों का निर्माण ग्रामीण सड़कों में कराया गया, तब लोग सोचते थे, लेकिन आज सड़कें बिहार के विकास की गाथा बता रही हैं।  

‎उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जिस तरह से डबल इंजन की सरकार बनी, बिहार को केंद्र सरकार का सपोर्ट मिला, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार है। पहले बिहार में गंगा नदी पर एक पुल था, आज पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व मे आधा दर्जन से ज्यादा पुल गंगा नदी पर बने हैं। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की दूरी किसी ने कम की है, तो पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने किया। आज किसी भी कोने से राजधानी में कुछ घंटे में लोग पहुंच रहे हैं। आज बिहार में एक्सप्रेस वे बन रहा है।  

‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि नए बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो योगदान दिया है, उसके लिए बिहार सदैव उनका ऋणी रहेगा। युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री ने पिछले सत्र में 50 लाख युवाओं को रोजगार देकर साबित किया कि अगर संकल्प है, तो सिद्धि में कैसे बदला जा सकता है। आज बिहार का युवा नौकरी लेने वाला नहीं, देने वाला बन रहा है।  

‎दावा करते हुए उन्होंने कहा, "आज समृद्धि यात्रा का भले समापन हो, लेकिन मुख्यमंत्री ने जो रोडमैप विकास के लिए दिया है, एनडीए सरकार उसी रोडमैप पर चलते हुए 2030 में विकसित बिहार के सपने को साकार करेगी।"

‎उन्होंने कहा कि अगर आज माता-बहनें घर को संभाल रही है और घर के बाहर काम भी कर रही है , तो इसका श्रेय भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। पहले तो लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे।  

‎उन्होंने कहा कि बिहार में पहले जंगलराज की चर्चा होती थी, तब बिहार के लोगों को शर्म से अपना सिर छिपाना पड़ता था, लेकिन आज दौर बदल गया है। अब बिहार के लोगों को सम्मान मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्धि की यात्रा निरंतर चलती रहे, यही कामना है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM