नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जदयू की नेशनल और स्टेट काउंसिल की मीटिंग, तैयारी चरम पर

पूर्व सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राजधानी में कल सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड की दो बड़ी बैठक होगी।21 जून को पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद की ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है।

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जदयू की नेशनल और स्टेट काउंसिल की मीटिंग, तैयारी चरम पर

पूर्व सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राजधानी में कल सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड की दो बड़ी बैठक होगी। बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने दी।

शनिवार को एक बयान जारी करते हुए बिहार जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि 21 जून को पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद की ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि पटना की इस महान धरती पर देशभर से पार्टी के डेलिगेट्स बैठक में शिरकत करने आ रहे हैं, जिनका स्वागत बिहार की गौरवशाली ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की परंपरा के तहत भव्यता और गर्मजोशी के साथ किया जाएगा।

कुशवाहा ने कहा कि बिहार हमेशा से देश की राजनीति और सामाजिक परिवर्तन की धुरी रहा है। चाहे वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चंपारण सत्याग्रह हो या लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में सम्पूर्ण क्रांति का आंदोलन, इतिहास के हर कालखंड में बिहार ने देश को एक नई दिशा प्रदान की है। ऐसे गौरवशाली प्रदेश की राजधानी में जद (यू) राष्ट्रीय व राज्य परिषद की बैठक का आयोजन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, भविष्य की रणनीति, सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के एजेंडे पर व्यापक मंथन किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बीते दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बदलाव की जो ऐतिहासिक पटकथा लिखी गई है, उसे राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त तरीके से पहुँचाने के लिए इस बैठक में एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार का कुशल नेतृत्व और उनका दीर्घ अनुभव ही हमारे संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। कल की यह महत्वपूर्ण बैठक पार्टी को राष्ट्रीय पटल पर नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी तथा सांगठनिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Trending News

बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM