नीतीश कुमार के साथ आने की अटकलें? इस बीच आरसीपी सिंह की बेटी को मिली बड़ी कामयाबी

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की अटकलें तेज है। इस बीच आरसीपी सिंह के परिवार से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

नीतीश कुमार के साथ आने की अटकलें? इस बीच आरसीपी सिंह की बेटी को मिली बड़ी कामयाबी

बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर हलचल तेज है। आरसीपी सिंह शनिवार को सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। 7 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास पर दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट बातचीत चली है। आरसीपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर मुलाकात की पुष्टि करते हुए लिखा कि उनकी नीतीश कुमार से आत्मीय बातचीत हुई। इसकी तस्‍वीर भी उन्‍होंने शेयर की है। इस मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की अटकलें तेज है। इस बीच आरसीपी सिंह के परिवार से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

दरअसल आरसीपी सिंह की छोटी बेटी लता सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लता सिंह को सुप्रीम कोर्ट यानि सर्वोच्च न्यायालय में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड के रूप में नामांकित किया गया है। यह उपलब्धि उन्हें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत द्वारा प्रदान की गई। इस उपलब्धि को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है और कहा है किउनकी बेटी के पेशेवर विधिक करियर का एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण मुकाम है।

दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाली लता सिंह राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी है। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वह अस्थावां सीट से उम्मीदवार रही। जन सुराज पार्टी के टिकट पर लता सिंह ने चुनाव लड़ा था हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में एक बार फिर लता सिंह अपने फील्ड में लौट चुकी है। लता सिंह पेशे से एक वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं।

वहीं आरसीपी सिंह की बड़ी बेटी लिपि सिंह  2016 बैच की आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं ।बिहार में अपने सख्त तेवर और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए काफी चर्चित रही हैं। उनकी शादी आईएएस (IAS) अधिकारी सुहर्ष भगत से हुई है।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। जहां दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते थे। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे, लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद बढ़ने के बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस घटनाक्रम ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

आरसीपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर मुलाकात की पुष्टि करते हुए लिखा कि उनकी नीतीश कुमार से आत्मीय बातचीत हुई। इसमें आरसीपी सिंह ने लिखा-आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ,जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद, हमारे नेता आदरणीय नीतीश बाबू से भेंट हुई। उनसे बात चीत हुई, मुलाकात बहुत आत्मीय रही। 

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM