दिल्ली में नए सियासी ठिकाने पर नीतीश कुमार का गृह प्रवेश, जेडीयू के शीर्ष नेताओं के साथ पहुंचे राजधानी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह विशेष चार्टर्ड विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

दिल्ली में नए सियासी ठिकाने पर नीतीश कुमार का गृह प्रवेश, जेडीयू के शीर्ष नेताओं के साथ पहुंचे राजधानी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह विशेष चार्टर्ड विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सर्राफ भी दिल्ली पहुंचे।

नीतीश कुमार का यह दौरा राजनीतिक हलकों में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्हें नई दिल्ली के प्रतिष्ठित वीआईपी क्षेत्र 9, सुनहरी बाग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। शुक्रवार को इसी नए सरकारी बंगले में वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सूत्रों के अनुसार, गृह प्रवेश कार्यक्रम में जेडीयू के कई वरिष्ठ नेताओं और करीबी सहयोगियों की मौजूदगी रहने की संभावना है। राजधानी के राजनीतिक गलियारों में भी इस दौरे पर नजर बनी हुई है, क्योंकि बिहार की राजनीति में अब भी नीतीश कुमार की सक्रिय भूमिका को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस दौरे को नए आवास में गृह प्रवेश तक ही सीमित बताया गया है, लेकिन दिल्ली में जेडीयू के शीर्ष नेताओं की एक साथ मौजूदगी को लेकर राजनीतिक विश्लेषक विभिन्न संभावनाओं पर भी नजर रखे हुए हैं। ऐसे में यह दौरा केवल एक पारिवारिक या औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, जेडीयू की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक राजनीतिक बैठक की पुष्टि नहीं की गई है।

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM