JDU के एकदिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों के लिए आयोजित एकदिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

JDU के एकदिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों के लिए आयोजित एकदिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत, जदयू विधायक दल के नेता सह मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद के उपसभापति डॉ. प्रो. रामवचन राय, विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी व विधानमंडल के सदस्यगण मौजूद रहे।

एकदिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान 5 प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों के द्वारा संवाद किया गया

इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध संस्थान 'पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च' के विशेषज्ञों ने पार्टी के विधायकों एवं विधान पार्षदों को उनकी विधायी जिम्मेदारियों, सदन की कार्यप्रणाली व नीति एवं कानून निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। एकदिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान पांच प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों के द्वारा संवाद किया गया। इनमें विधायी जिम्मेदारियां एवं समितियां, कानून निर्माण की प्रक्रिया को समझना, भारत में हालिया विधायी घटनाक्रम, राज्य के बजट को समझना व बिहार की अर्थव्यवस्था एवं राज्य का वित्त शामिल रहे।

संजय कुमार झा ने कहा- बहुत सारे साथी पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं

कार्यक्रम की शुरुआत में अपने संबोधन के दौरान संजय कुमार झा ने कहा कि बहुत सारे साथी पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। विधायी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर कानून बनाने की प्रक्रिया, बजट कार्य और सदन की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी दी गई है। किसी राजनीतिक दल की ओर से बिहार में पहली बार इस तरह का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने जिस तरह का जनादेश दिया है, उससे हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। जनता की हमसे अपेक्षाएं हैं और हमें उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। 

हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारे नेता नीतीश कुमार का 20 वर्षों का काम है - संजय कुमार झा

संजय कुमार झा ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारे नेता नीतीश कुमार का 20 वर्षों का काम है। उनके काम की वजह से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। हमें उन्हीं के काम और उनकी विकास की राजनीति को लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य का मुख्य विपक्षी दल है, जिसकी पहचान उसकी 'तेल पिलावन रैली' आयोजित करने वाली पार्टी के रूप में रही है। वहीं दूसरी तरफ जद यू है, जो हमेशा जनसरोकार के मुद्दों को लेकर चलती रही है। यही अंतर है कि आज जदयू अपने विधायकों और विधान पार्षदों को बेहतर विधायी कार्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से इस तरह का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित कर रही है।

निशांत ने कहा- यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम निश्चित रूप से पार्टी के विधानमंडल के सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा

इस मौके पर निशांत ने कहा कि यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम निश्चित रूप से पार्टी के विधानमंडल के सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा और इससे जनहित के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में विधि व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उस समय जो भय, अपराध और अपहरण का वातावरण था, उसे समाप्त कर शांति और सौहार्द का माहौल स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 'ट्रिपल सी' यानी Crime, Corruption और Communalism  से कभी समझौता नहीं किया और वे भी इस नीति से कभी समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा यह सीख दी है कि राजनीति पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। इसी ध्येय के साथ वे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती देने व पार्टी के तमाम कार्यकर्ता साथियों के साथ मिलकर जदयू को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। 

JDU समाजवादी संस्कारों पर चलने वाली पार्टी है - निशांत

उन्होंने कहा कि जदयू समाजवादी संस्कारों पर चलने वाली पार्टी है। सुशासन और न्याय के साथ विकास हमारा मूलमंत्र है। हम लोग सदन में हों या सदन के बाहर, हमें एनडीए को एकजुट रखते हुए चट्टानी एकता के साथ पिछले 20 वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही, उन्होंने विधानमंडल के सदस्यों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक जाएं और मतदाताओं से संवाद स्थापित करें, उनके सुख-दुख के साथी बनें तथा उन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। साथ ही, यह देखें कि उनकी बेहतरी के लिए और क्या किया जा सकता है।

नीतीश कुमार का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने समय निकालकर इस कार्यक्रम में शिरकत की व अपने कर-कमलों से इसका शुभारंभ किया - उमेश सिंह कुशवाहा

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मैं हमारे नेता नीतीश कुमार का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने समय निकालकर इस कार्यक्रम में शिरकत की और अपने कर-कमलों से इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि साथियों, आज इस अवसर पर मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि पार्टी का भविष्य हमारे नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत हैं। मैं यह भी पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि पार्टी का भविष्य सुरक्षित और मजबूत हाथों में है। उन्होंने अपनी कार्यशैली और जनसेवा के जरिए बेहद कम समय में जन-जन के दिलों में जगह बनाई है। कुशवाहा ने कहा कि आज पहली बार बिहार में किसी राजनीतिक दल की ओर से इस तरह के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। साथ ही, मैं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का भी धन्यवाद देता हूं कि वे सदैव ऐसे विषयों को लेकर मुखर रहते हैं। उन्होंने तमाम विधायकों एवं विधान पार्षदों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने इस कार्यक्रम की अहमियत को समझा और उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Trending News

सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Sep 19, 2026, 2:26:00 PM
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
Sep 19, 2026, 2:16:00 PM
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
Sep 19, 2026, 2:06:00 PM
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
Sep 19, 2026, 1:20:00 PM
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
Sep 19, 2026, 1:10:00 PM
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sep 19, 2026, 12:51:00 PM
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Sep 19, 2026, 12:47:00 PM
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
Sep 19, 2026, 12:42:00 PM
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
Sep 19, 2026, 12:28:00 PM