निशांत के बाद नीतीश भी एक्शन में, जदयू कोटे के मंत्रियों के साथ अहम बैठक, संजय झा-ललन सिंह भी मौजूद

नीतीश कुमार ने आज रविवार को जदयू कोटे के मंत्रियों और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ अहम बैठक की।

निशांत के बाद नीतीश भी एक्शन में, जदयू कोटे के मंत्रियों के साथ अहम बैठक, संजय झा-ललन सिंह भी मौजूद

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पदभार ग्रहण करते ही सीएम सम्राट के मंत्री एक्शन में आ गए हैं। लगातार विभाग की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। वहीं इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खासे एक्टिव दिख रहे हैं।  नीतीश कुमार ने आज रविवार को जदयू कोटे के मंत्रियों और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री  ललन सिंह भी मौजूद रहे।

दरअसल कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों ने पदभार ग्रहण कर लिया और  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिल रहे हैं इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आवास पर मंत्री अशोक चौधरी और लेशी सिंह ने सीएम से मुलाकात की। इसके अलावा जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां देर तक बातचीत चली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जदयू कोटे के मंत्रियों ने नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की है, जहां कामकाज और विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने नए मंत्रियों को सरकार और संगठन की प्राथमिकता के अनुरूप काम करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। 

कहा जा रहा है कि इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभागीय कामकाज और आगे की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री तथा पार्टी के सीनियर नेताओं के बीच चर्चा की गई। बैठक को सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में अहम माना जा रहा है।

बता दें कि सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है मंत्रियों ने अपना काम भी संभाल लिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। काम संभालते ही निशांत कुमार ने पहले ही दिन 11 बड़े निर्देश जारी किया। निशांत ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM