JDU कार्यालय पहुंचते ही नीतीश कुमार बजाने लगे ताली, खूब लगे निशांत के नारे

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को नीतीश कुमार पहली बार जदयू कार्यालय पहुंचे। जहां जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा गया।

JDU कार्यालय पहुंचते ही नीतीश कुमार बजाने लगे ताली, खूब लगे निशांत के नारे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं। उनका पूरा फोकस संगठन को मजबूत करने पर है।  मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को नीतीश कुमार पहली बार जदयू कार्यालय पहुंचे। जहां जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा गया।

दरअसल रविवार को जदयू कार्यालय में दानवीर भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें भाग लेने के लिए नीतीश कुमार पार्टी दफ्तर पहुंचे।  जहां उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने जेडीयू कार्यालय का निरीक्षण भी किया,  व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पार्टी नेताओं से बातचीत की।

जेडीयू दफ्तर पहुंचते ही नीतीश कुमार का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। 'भारत का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो' के नारे गूंजते रहे। इसके साथ ही 'जय नीतीश, जय निशांत' के नारे भी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए। 

बता दें कि  पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में वीर शिरोमणि दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां नीतीश कुमार पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मंच पर बैठे थे, इसी दौरान गाना बजा। जिसके बाद उन्होंने ताली बजाई और पार्टी के नेताओं से भी ताली बजाने को कहा।

वहीं कार्यकर्ताओं के लिए नीतीश कुमार के 5 संदेश भी दिए गए। कार्यक्रम को लेकर बांटे गए पैंपलेट में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में संबोधित किया गया। जिसमें संदेश दिया गया-मैं काम करता हूं, मेरा काम ही बोलता है' 'राजनीति सेवा के लिए है, मेवा के लिए नहीं' जैसी बातें कही गई। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM