अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे नीतीश-निशांत, चाचा बोले-निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने पैतृक गांव हरनौत के कल्याण बिगहा पहुंचे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर स्मृति वाटिका में श्रद्धा सुमन अर्पित की।

अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे नीतीश-निशांत, चाचा बोले-निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने पैतृक गांव हरनौत के कल्याण बिगहा पहुंचे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर स्मृति वाटिका में श्रद्धा सुमन अर्पित की। वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी अपने माता स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे थे, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा कि हमने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि निशांत कुमार राजनीति में आए और आज हमारी भविष्यवाणी सही साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आने वाले भविष्य में उनको जनता का प्यार मिले ताकि वह सीएम भी बने। उन्होंने कहा कि मेरी ख्वाहिश है कि निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने। वह निशांत कुमार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद गांव पहुंचने पर कल्याण विगहाके स्थानीय लोगों ने लड्डू बांटे। 

गांव पहुंचने के बाद नीतीश कुमार और निशांत कुमार ने सबसे पहले स्थानीय देवी मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे ‘राम लखन सिंह स्मृति वाटिका’ पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू देवी और अपने माता-पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद नीतीश और निशांत ने स्मृति वाटिका स्थित तालाब में मछलियों को दाना खिलाया। इसके बाद वे अपने पैतृक आवास पर गए। 

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर माहौल भावुक दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग भी वहां मौजूद रहे। नीतीश कुमार के साथ उनके पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद थे। दोनों ने पार्क में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा को नमन किया। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM