नीतीश ने बांटे नए विभाग, सुनील को उच्च शिक्षा, संजय टाइगर को रोजगार कौशल, खुद के पास रखा सिविल एविएशन

बिहार में बीते महीने नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कुछ मंत्रियों के बीच नए विभागों का बंटवारा कर दिया है.

Nitish Kumar

बिहार में बीते महीने नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कुछ मंत्रियों के बीच नए विभागों का बंटवारा कर दिया है. हाल ही में गठित तीन नए विभागों को अब मंत्रियों के बीच औपचारिक रूप से आवंटित कर दिया गया है. इस फैसले को राज्य में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है.

जारी हुए आदेश के अनुसार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले स्कूल शिक्षा से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास थी, अब उच्च शिक्षा का प्रभार मिलने से विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों से जुड़े फैसलों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर को नवगठित युवा रोजगार-कौशल विकास विभाग का दायित्व सौंपा गया है. सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विभाग का गठन किया था. अब इसे श्रम संसाधन विभाग से जोड़कर रोजगार सृजन और प्रशिक्षण योजनाओं को एकीकृत रूप से लागू करने की तैयारी की जा रही है.

सरकार ने हाल ही में जिस नए नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) विभाग का गठन किया है, उसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास रखी है. माना जा रहा है कि राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने, नए एयरपोर्ट और हवाई सेवाओं के विस्तार पर मुख्यमंत्री खुद नजर रखेंगे

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM