नीतीश के कार्यक्रम में दिखे RCP सिंह, क्या फिर थामेंगे JDU का दामन?

बिहार की राजनीति से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। क्या कड़वाहट की जगह अब फिर से पुरानी दोस्ती ले रही है?

RCP सिंह

बिहार की राजनीति से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।  क्या कड़वाहट की जगह अब फिर से पुरानी दोस्ती ले रही है? दरअसल, मौका था राजधानी पटना के निसरपुरा में 'सरस्वती बसंत-पटेल अतिथिशाला' के भव्य शिलान्यास कार्यक्रम का। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जैसे ही इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी, सबकी नजरें वहां मौजूद एक खास शख्स पर टिक गईं। वो शख्स कोई और नहीं, बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद रहे आरसीपी सिंह थे। 

हैरान करने वाली बात ये रही कि जिस आरसीपी सिंह का कद कभी जेडीयू में नंबर दो का हुआ करता था, वो आज मंच पर नहीं, बल्कि नीचे दर्शकों के बीच एक सामान्य कुर्सी पर बैठे नजर आए। लेकिन चर्चा उनकी जगह की नहीं, बल्कि उनकी 'मौजूदगी' की हो रही है। जानकारों का कहना है कि बिना किसी सियासी तालमेल के आरसीपी सिंह का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करना महज इत्तेफाक नहीं हो सकता। पिछले कुछ हफ्तों से आरसीपी सिंह के सुर पूरी तरह बदले हुए हैं। जो आरसीपी कभी नीतीश सरकार पर हमलावर थे, वे अब मुख्यमंत्री की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। हाल ही में उनका वो बयान भी खूब वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था— "नीतीश कुमार और मैं अलग कब थे?" अब सवाल उठता है कि क्या यह 'घर वापसी' की तैयारी है?

आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार का रिश्ता करीब ढाई दशक यानी 25 साल पुराना है। मूल रूप से नालंदा के मुस्तफापुर के रहने वाले आरसीपी सिंह, नीतीश कुमार की ही तरह 'कुर्मी' समुदाय से आते हैं। 1984 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रहे सिंह की मुलाकात नीतीश कुमार से 1996 में हुई थी।

नीतीश ने उनकी कार्यशैली को इतना पसंद किया कि उन्हें रेल मंत्रालय में अपना विशेष सचिव और फिर बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर प्रधान सचिव बनाया। 2010 में वीआरएस लेकर आरसीपी सिंह राजनीति में आए, राज्यसभा पहुंचे और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक का सफर तय किया। देखा जाए तो नीतीश कुमार की की जेडीयू में रखते हुए आरसीपी सिंह को बहुत कुछ मिला।

आरसीपी सिंह जब तक जेडीयू में रहे, उनका रुतबा बना रहा। हालांकि नीतीश कुमार के साथ रिश्तों में खटास आई तो उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया। जेडीयू छोड़ने के बाद वे बीजेपी में शामिल हुए, लेकिन वहां उन्हें वह अहमियत और भरोसा नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। बीजेपी में भाव न मिलता देख आरसीपी सिंह ने बिहार में अपनी पार्टी बना ली। लेकिन शायद जमीनी हकीकत का अंदाजा लगते ही उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सुराज में अपनी पार्टी का विलय कर दिया। लेकिन अब कयास लगाया जा रहा है कि फिर से आरसीपी सिंह जदयू में आएंगे। जिस तरह से  तस्वीर निकाल कर सामने आई है उसके बाद से लोग फाइनल मान रहे हैं कि अब RCP सिंह जदयू में आएंगे

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM