नीतीश के मार्गदर्शन में ही चलेगी नई सरकार, निशांत बोले- जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़गा

जदयू ने शनिवार को कहा कि बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की शनिवार को राजनीति में लांचिंग की तैयारियां पूरी हुई।

निशांत कुमार

जदयू ने शनिवार को कहा कि बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की शनिवार को राजनीति में लांचिंग की तैयारियां पूरी हुई। जदयू कार्यालय को सजाया-संवारा गया। निशांत ने जदयू विधायक, जिलाध्यक्ष व बड़े नेताओं के साथ बैठक की। कहा-आप सबने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार ही नई सरकार को गाइड करेंगे। सरकार में उनके लोग रहेंगे। जब हाउस (राज्यसभा) चलेगा, तब वे दिल्ली में रहेंगे। बाकी का ज्यादातर समय बिहार में गुजरेगा। वे जदयू के अध्यक्ष तो हैं ही। रहेंगे।

 एक सवाल के जवाब में संजय ने स्पष्ट किया कि निशांत, हम सबकी इच्छा से राजनीति में आए हैं। मैंने ही विधानमंडल दल की बैठक में इसका प्रस्ताव दिया था। वे पार्टी में तो हैं ही। रविवार से औपचारिक रूप से पार्टी का काम शुरू करेंगे। निशांत की आगे की भूमिका के बारे में संजय ने कहा-आगे की भूमिका पार्टी तय करेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में संजय बोले-नीतीश कुमार सबसे विचार-विमर्श करते हैं मगर फैसला उन्हीं का होता है। उन्होंने बिहार को दलदल से निकाला। बिहारी पहली बार देश में सम्मान से देखा गया।

निशांत का बिहार भ्रमण कार्यक्रम (यात्रा) चंपारण से शुरू हो सकता है। नीतीश कुमार अपनी यात्राओं की शुरुआत चंपारण से करते रहे हैं। ध्यान रहे कि निशांत, जदयू की सदस्यता की औपचारिकता पूरी करने के बाद बिहार भ्रमण पर निकलेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। हालांकि अंततः यही स्पष्ट हुआ कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। आरिफ मोहम्मद खान की विदाई होनी है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM