भूमिका बदलने की बात कहकर भावुक विधायकों को नीतीश ने संभाला, बोले—सब कुछ पहले जैसा रहेगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के विधायकों, सांसदों समेत प्रमुख नेताओं की बैठक शुक्रवार शाम को अपने आवास पर बुलाई। राज्यसभा जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी।

Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के विधायकों, सांसदों समेत प्रमुख नेताओं की बैठक शुक्रवार शाम को अपने आवास पर बुलाई। राज्यसभा जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी। बिहार की सरकार अपना काम करती रहेगी। जो काम हो रहा है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। जनता से जो भी वायदे किये गये हैं, उसे पूरा किया जाएगा। जनता ने जिस विश्वास व उम्मीद से एनडीए सरकार को जनादेश दिया है, उसमें कोई बाधा नहीं आएगी। नीतीश कुमार के फैसले से भावुक जदयू नेताओं को उन्होंने ढाढस दिलाया कि वे बिहार से अलग नहीं होंगे।

सबके सहयोग व समर्थन से बिहार के लिए वह भविष्य में काम करते रहेंगे। नीतीश कुमार ने सभी सांसदों, विधायकों व विधानपार्षदों के सहयोग व समर्थन के लिए उनका आभार भी जताया। नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर पार्टी सांसदों, विधायकों और विधानपार्षदों को संबोधित कर रहे थे। संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रारंभमें बैठक को संबोधित किया।

 इसके बाद जब मुख्यमंत्री बोलने के लिए उठे तो कई विधायक भावुक हो गए। कई की आंखों में आसूं आ गए तो कई फफक-फफक कर रोने लगे। कई विधायकों ने तो उनसे उनके निर्णय पर पुनर्विचार का भी अनुरोध किया। बैठक को संजय झा, ललन सिंह, श्रवण कुमार, बिजेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया।

बैठक के बाद वरीय नेताओं ने इसकी जानकारी साझा की।

विजय चौधरी ने कहा कि सीएम का नेतृत्व बिहार की नयी सरकार व जदयू को मिलता रहेगा। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सीएम का संरक्षण व नेतृत्व बिहार को मिलता रहेगा।

विधायक विनय चौधरी ने कहा कि सीएम का निर्णय सर्वमान्य है, लेकिन हम उनके राज्यसभा जाने के पक्ष में नहीं हैं। मंजीत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में काम करते रहेंगे।

नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार विकास कार्यों का जायजा लेने जिलों में जाते रहेंगे।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM