नीतीश का लालू पर हमला, बोले-उसने कुछ नहीं किया, पहले लोग घर से निकलने में डरते थे

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 7वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, पहले जो व्यवस्था थी सबको पता है

नीतीश कुमार की तस्वीर

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 7वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, पहले जो व्यवस्था थी सबको पता है। लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। क्या हालत थे सभी को पता है।

पढ़ाई-लिखाई नहीं थी। बहुत कम पढ़े लिखे लोग रहते थे। वो अपने गड़बड़ी करा तो हटा। इसके बाद अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। उन लोगों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार को आज देख लीजिए 2005 से अब तक क्या हुआ है क्या नहीं सभी को पता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने 850 करोड़ की बाजार समिति में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद CM अलग-अलग विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण करने निकले।

इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री से कहा, आइए एक तस्वीर लेते हैं। CM रुके और सब्जियों से बनी रंगोली के साथ तस्वीर खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा, ये कितनी सुंदर रंगोली है। इसके बाद वे आगे बढ़ गए।

उन लोगों के राज में डर का माहौल था। महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरती थीं। शाम के बाद तो हम लोग भी घरों में छिप जाते थे। अनहोनी की आशंका बनी रहती थी। लूट, अपहरण, हत्या यही सब होता था, लेकिन अब देखिए लोग आराम से रातभर घूमते हैं।

उन लोगों के राज में बिजली नहीं थी। हमने पैसे लगाए। 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचा दी गई। हमने पहले सस्ती दर पर बिजली दी। इसके बाद हमें लगा कि इसे नहीं लेना चाहिए। अब घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है। सरकार छतों पर सोलर लगा रही है। इसे लगवाइए आपको बहुत फायदा होगा।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM