नितिन नवीन पहुंचे पटना, चटखारा फूड कोर्ट में आयोजित 'होली मिलन कार्यक्रम' में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, लोगों ने खेली फूलों की होली ‎

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर रंगों का उत्सव होली मनाया। इस क्रम में उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

Nitin Naveen

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर रंगों का उत्सव होली मनाया। इस क्रम में उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। 

‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दिल्ली से पटना पहुंचे और पटना महानगर की ओर से चटखारा फ़ूड कोर्ट, बेली रोड में आयोजित होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह में जमकर अबीर और गुलाल उड़े। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सभी भेदभाव भुलाकर रंग, उमंग और उत्साह के बीच होली का पावन पर्व मनाया।

‎राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस पावन पर्व के मौके पर देशवासियों और बिहारवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमारे सामाजिक जीवन की सांस्कृतिक धरोहर है और रंगों की तरह विविधता में एकता हमारी पहचान है। यह केवल एक सामान्य होली उत्सव नहीं बल्कि सदियों पुरानी विरासत का जीवंत दस्तावेज है।

‎उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आज होली है और आज भाषण नहीं, गाने सुनने का दिन है।" जैसे ही ‘पटना में राम खेले होली’ गाना बजा, नितिन नवीन खुद को रोक नहीं पाए और तालियां बजाते हुए फूलों की वर्षा करने लगे।

‎इस समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। पूरा समारोह स्थल परंपरा और उत्साह के संगम में डूबा रहा। 

‎इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भी जमकर होली गा कर खुशियां मनाईं। 

‎इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता सहित कई नेता प्रदेश भाजपा और महानगर भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM