नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नित्यानंद राय बोले– युवा शक्ति को मिली ऐतिहासिक पहचान

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे युवा शक्ति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है

नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे युवा शक्ति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के चार मजबूत स्तंभ हैं—युवा, महिला, गरीब और किसान, और इनमें युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है।

नित्यानंद राय ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन में परिश्रम, समर्पण और निष्ठा के आधार पर कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। यह फैसला बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक की लोकतांत्रिक यात्रा को सशक्त रूप से दर्शाता है।

उन्होंने इस निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का साहसिक और ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे देश की युवा पीढ़ी में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज देश के प्रधानमंत्री होने के बावजूद अपने भीतर एक सच्चे कार्यकर्ता का भाव रखते हैं, और इसी सोच के कारण ऐसे बड़े फैसले संभव हो पाते हैं।

विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति कर देश को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जिन दलों को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, उनकी सच्चाई अब देश और बिहार की जनता के सामने आ चुकी है।

नित्यानंद राय ने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगी। वहीं, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले पर उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से परहेज किया।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM