रोड शो के बाद मिलर स्कूल पहुंचे नितिन नबीन, पटना में जय श्रीराम के लगे नारे

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन आज पहली बार पटना पहुंचे। उनके आगमन पर राजधानी में भव्य स्वागत देखने को मिला।

Nitin Naveen

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन आज पहली बार पटना पहुंचे। उनके आगमन पर राजधानी में भव्य स्वागत देखने को मिला। पटना एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल मैदान तक करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

नितिन नबीन के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए थे। रोड शो में हाथी, ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। “जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल” गाने पर महिलाएं झूमती नजर आईं। राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में नितिन नबीन ने पूजा-अर्चना भी की।

हालांकि, रोड शो की वजह से पटना एयरपोर्ट इलाके में करीब 1.5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मिलर हाई स्कूल के मैदान में पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार “जय श्रीराम” के नारे लगाए। स्वागत समारोह के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने नितिन नबीन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया।

मंच पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला, जब विजय सिन्हा नितिन नबीन के बगल में खड़े थे, तभी सम्राट चौधरी ने उन्हें साइड होने को कहा और खुद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पास खड़े हो गए।

अपने संबोधन में नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे बीजेपी के लिए एक नया उत्साह और ऊर्जा देने वाला पल बताया।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM