यात्रा से पहले 'जय निशांत-तय निशांत' का नारा, जदयू बोली-नीतीश कुमार ने निशांत को सौंपी है जिम्मेदारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल से 'सद्भाव यात्रा' पर निकल रहे हैं। उनकी यह यात्रा पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से शुरू होगी।

 यात्रा से पहले 'जय निशांत-तय निशांत' का नारा, जदयू बोली-नीतीश कुमार ने निशांत को सौंपी है जिम्मेदारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल से 'सद्भाव यात्रा' पर निकल रहे हैं। उनकी यह यात्रा पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से शुरू होगी। जिसको लेकर जदयू की ओर से तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज बेतिया सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस इस यात्रा की जानकारी दी है।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने 'जय निशांत-तय निशांत' का नारा लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के हर तबके के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी अब निशांत कुमार के कंधों पर सौंपी है। यह सद्भाव यात्रा बिहार सरकार के 'सात निश्चय' की मजबूत बुनियाद पर आधारित होगी। यात्रा के माध्यम से निशांत कुमार प्रदेश में सामाजिक समरसता और विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

 जदयू प्रवक्ता ने कहा कि जिस प्रकार नीतीश कुमार ने बिहार को एक नई दिशा दी है, उसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरासत दमदार है, तो भविष्य भी दमदार होगा। साथ ही जदयू प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। 

बता दें कि  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत 3 मई से अपनी चार महीने लंबी 'सद्भाव यात्रा' का आगाज करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. शुक्रवार को बिहार जेडीयू प्रदेश कार्यालय में हुई दो घंटे की उच्चस्तरीय बैठक में यात्रा की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने निशांत के साथ संवाद के रोडमैप पर चर्चा की।

निशांत कुमार इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर समाधान की कोशिश करेंगे. इस यात्रा का प्राथमिक लक्ष्य जेडीयू के जमीनी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना और आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित करना है। निशांत कुमार ने बताया कि वे हर जिले में जाकर लोगों और कार्यकर्ताओं की परेशानियां सुनेंगे और उनका त्वरित समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM