स्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्शन मोड में निशांत कुमार, पहले दिन जारी किए 10 बड़े निर्देश, मचा हड़कंप

काम संभालते ही निशांत एक्शन में नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनते ही निशांत कुमार ने पहले दिन ही 10 बड़े निर्देश जारी किया है।

स्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्शन मोड में निशांत कुमार, पहले दिन जारी किए 10 बड़े निर्देश, मचा हड़कंप

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया। काम संभालते ही निशांत एक्शन में नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनते ही निशांत कुमार ने पहले दिन ही 10 बड़े निर्देश जारी किया है।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मरीजों का पूरा डेटा डिजिटल करने की तैयारी का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि इससे अस्पतालों में पारदर्शिता बढ़ेगी।   निशांत ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

निशांत कुमार ने अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मियों की जवाबदेही तय करने को कहा है।  इलाज व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को समय पर दवा और जांच सुविधा देने पर फोकस करने को कहा है। निशांत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी है।   

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का 10 बड़े निर्देश  

मरीजों का पूरा डेटा डिजिटल करने की तैयारी, अस्पतालों में बढ़ेगी पारदर्शिता 

स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार पर सख्त चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर 

अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मियों की जवाबदेही तय होगी 

इलाज व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करने का निर्देश 

मरीजों को समय पर दवा और जांच सुविधा देने पर फोकस 

स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने की नसीहत 

पदभार संभालते ही अधिकारियों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक 

निशांत कुमार बोले-स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारना पहली प्राथमिकता 

बिहार के सरकारी अस्पतालों में जल्द दिख सकता है बड़ा बदलाव 

स्वास्थ्य विभाग में नई कार्यसंस्कृति लागू करने के संकेत

बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद निशांत ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि राज्य में सबको समान सेवा मिले। अमीर-गरीब सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर तरीके से मिले यह कोशिश रहेगी। साथ ही निशांत ने अपने पिता के काम को आगे बढ़ाने का वायदा दोहराया और कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षो में जो काम बिहार में किया और खासकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो हुआ वे उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बताया कि यह उनका कार्यालय में पहला दिन है, इसलिए वे पहले विभाग की कार्यप्रणाली को समझने और सीखने का प्रयास करेंगे। पहले वे विभाग की स्थिति, योजनाओं और चुनौतियों को समझेंगे, उसके बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, सच्चाई और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। निशांत ने कहा-यह उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का अवसर है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM