निशांत कुमार की उम्र पर कंफ्यूजन खत्म, मंत्री अशोक चौधरी बोले– 50 नहीं, 44 साल के हैं CM नीतीश के बेटे

बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है — निशांत कुमार। उनके राजनीति में आने के बाद अब उनकी उम्र को लेकर बड़ा कंफ्यूजन सामने आ गया है।

Nitish Kumar

बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है — निशांत कुमार। उनके राजनीति में आने के बाद अब उनकी उम्र को लेकर बड़ा कंफ्यूजन सामने आ गया है। कई रिपोर्ट्स में उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा बताई जा रही थी, लेकिन अब इस पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने स्थिति साफ कर दी है।

मंत्री अशोक चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशांत कुमार की सही जन्मतिथि और उम्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार 50 साल के नहीं, बल्कि 44 साल के हैं। उनकी जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है। मंत्री ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि निशांत कुमार की सही जन्मतिथि और उम्र का ही इस्तेमाल किया जाए, क्योंकि कई जगहों पर उनकी गलत जानकारी प्रकाशित की जा रही है।

दरअसल, हाल के दिनों में जब निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा तेज हुई, तब कई मीडिया रिपोर्ट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा बताई जाने लगी। इंटरनेट पर सर्च करने पर भी उनकी जन्मतिथि 20 जुलाई 1975 दिखाई दे रही है। कई वेबसाइट्स और पेज पर यही तारीख दर्ज है, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई।

हालांकि अब जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने साफ कर दिया है कि निशांत कुमार की वास्तविक जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है और उनकी वर्तमान उम्र 44 वर्ष है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस जानकारी को अपडेट किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी तरह का भ्रम न रहे।

गौरतलब है कि निशांत कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे हैं और उनके राजनीति में आने की चर्चा ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। ऐसे में उनकी उम्र को लेकर चल रही बहस भी अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM