निशा उपाध्याय का स्टेज पर बवाल, ‘रेट’ वाले मजाक पर एंकर को चप्पल से मारने दौड़ीं सिंगर

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय चर्चा में हैं। उनके स्टेज शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह स्टेज पर बहुत गुस्से में दिखाई दे रही हैं और एंकर को चप्पल से मारने के लिए हाथ उठाती हैं।

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर निशा उपाध्याय इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में वह स्टेज पर गुस्से में नजर आ रही हैं और एंकर को चप्पल से मारने के लिए दौड़ पड़ती दिखती हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 21 फरवरी की रात का है, जब वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शादी समारोह में परफॉर्म करने पहुंची थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक, निशा उपाध्याय स्टेज पर जाने से पहले अपने गाने का रिहर्सल कर रही थीं। इसी दौरान कार्यक्रम को होस्ट कर रहे एंकर मुकेश ने मजाकिया लहजे में ऐसा कमेंट कर दिया, जिसने माहौल बदल दिया। एंकर ने कहा, “अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। जोर से तालियां बजाइए और हां दीदी, आज का रेट क्या है? एक गाना दस हजार, दो गाने बीस हजार... या कुछ और?”

यह बात सुनते ही निशा उपाध्याय भड़क उठीं। उन्होंने तुरंत अपनी सैंडल उतारी और एंकर की ओर बढ़ते हुए कहा, “यह मेरा रेट बताएगा? माइक दीजिए, इसका रेट मैं बताती हूं। इसे मैं मारूंगी, यह रेट बताने वाला कौन होता है?”

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एंकर वहां से भागने लगता है, जबकि पीछे से कुछ लोग चिल्लाते सुनाई देते हैं।

घटना के दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों और निशा की टीम ने बीच-बचाव किया और उन्हें शांत कर स्टेज से नीचे उतारकर होटल के कमरे में भेज दिया। इसके बाद कार्यक्रम को संभालने की कोशिश की गई।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई लोग एंकर के बयान को गलत बता रहे हैं, तो कुछ इसे गलतफहमी का मामला कह रहे हैं। फिलहाल इस पूरे विवाद पर सिंगर या आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM