मोतिहारी में 3 जगह NIA की रेड, फेक करेंसी, हवाला मामले में कार्रवाई

मोतिहारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार सुबह एक बार फिर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। कार्रवाई चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गांव में की गई

मोतिहारी

मोतिहारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार सुबह एक बार फिर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। कार्रवाई चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गांव में की गई, जहां टीम ने सुबह करीब 4:30 बजे दिवंगत नारायण पाठक के घर पर तलाशी शुरू की। इस दौरान परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। अभियान में चकिया एसडीपीओ, कई थानों की पुलिस टीम और अन्य अधिकारी शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार, नारायण पाठक की बेटी प्रियंका की शादी नेपाल निवासी धीरज तिवारी से हुई थी। प्रियंका का निधन 2014 में हो चुका है, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद भी नारायण पाठक के बैंक खाते से करोड़ों रुपये का लेन-देन होता रहा। NIA को शक है कि इस लेन-देन में हवाला और साइबर फ्रॉड का इस्तेमाल हुआ है। इसी वजह से एजेंसी ने मामले में हस्तक्षेप किया।

NIA की टीम कोयला बेलवा पहुंची और तलाशी के दौरान प्रियंका के पति धीरज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। धीरज नेपाल का निवासी है और दुबई में काम करता है। वह भारत और नेपाल दोनों देशों की नागरिकता रखता है और पिछले एक सप्ताह से अपने ससुराल में ही ठहरा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उसे मोतिहारी स्थित NIA कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि उससे कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

इसी बीच, आदापुर थाना क्षेत्र में भी दो जगहों पर NIA और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। अररा गांव में रुदल पासवान के घर पर तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। NIA का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआती कार्रवाई है। जांच के दौरान हवाला और साइबर फ्रॉड से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वित्तीय अपराध सिर्फ व्यक्तिगत नहीं होते, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। सरकार और जांच एजेंसियां ऐसे मामलों में किसी भी ढिलाई के पक्ष में नहीं हैं। NIA के अधिकारियों ने बताया कि सभी संदिग्धों के बैंक खातों और लेन-देन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच से गलत तरीके से हुए धन के प्रवाह का पता लगाया जाएगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM