नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी गुरुवार को पहुंचेंगे प्रदेश कार्यालय, करेंगे पदभार ग्रहण : दानिश इकबाल

पटना: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कल यानी 18 दिसंबर को पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और विधिवत अपना कार्यभार संभालेंगे

Danis qubal

पटना: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कल यानी 18 दिसंबर को पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और विधिवत अपना कार्यभार संभालेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उन्हें कार्यभार सौंपेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।  

बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आज बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कल दरभंगा से पटना पहुंचेंगे। इस दौरान पटना में उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। वे जिन मार्गों से प्रदेश कार्यालय पहुंचने वाले हैं, उन सभी मार्गों पर पार्टी के झंडे, बैनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाया जा रहा है।  

उन्होंने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना में उच्च न्यायालय के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे यहां से हजारों कार्यकर्ताओं के बीच खुली जीप पर सवार होकर प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे।  

इस दौरान वे आयकर गोलंबर के पास जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वे दिन के 12:30 बजे प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।  

भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि कल प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं। वे सभी अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार संभालने का गवाह बनेंगे और उनका स्वागत करेंगे।

Trending News

तेज प्रताप यादव को भेजा गया बेऊर जेल, पटना पुलिस ने एक दिन में दूसरी बार उठाया?
तेज प्रताप यादव को भेजा गया बेऊर जेल, पटना पुलिस ने एक दिन में दूसरी बार उठाया?
Jul 26, 2026, 8:20:00 AM
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM